Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत, चालक हिरासत में

Published on: February 21, 2026
high speed scorpio in deoria

द देवरिया न्यूज़,देवरिया। गौरी बाजार–हाटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह बखरा चौराहा स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बखरा गांव के टोला पलिया निवासी 17 वर्षीय आर्यन निषाद, पुत्र अमन कुमार, चोरखरी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह घर से वकीलगंज चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। इसके बाद वह गौरी बाजार में अपने पिता की एल्युमिनियम अलमारी की छोटी दुकान खोलने जा रहा था।

जैसे ही वह बखरा चौराहा स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने पहुंचा, गौरी बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आर्यन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को पकड़ लिया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा था आर्यन

आर्यन इन दिनों यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा दे रहा था। शुक्रवार को दूसरी पाली में उसकी अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र रामपुर गौनरिया में पड़ा था, जो घर से दूर है। परीक्षा देने से पहले वह पेट्रोल भरवाने गया था।

आर्यन दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई आरव कक्षा दो का छात्र है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बिंदू देवी बेहोश हो गईं। पूरे परिवार में मातम छा गया है।

हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

बताया जा रहा है कि हादसे के समय आर्यन ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर के बाद उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। यदि उसने हेलमेट पहना होता तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी। यह हादसा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत को भी उजागर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply