Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : आर्केस्ट्रा डांसर से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Published on: February 20, 2026
Deoria Orchestra dancer molested
द देवरिया न्यूज़,तरकुलवा/बघौचघाट। थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी गांव में बरात के दौरान ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में नर्तकियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को बंजरिया बाजार में दोबारा हिंसक झड़प में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात तुर्कपट्टी गांव में एक टोले पर बरात आई थी। बरातियों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम देखने गांव के दूसरे टोले के कुछ युवक भी पहुंचे थे। इसी दौरान नर्तकियों के साथ कथित अभद्रता को लेकर दोनों पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस झड़प में एक पक्ष के चार युवक घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने घटना के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एक पक्ष के कुछ युवक बंजरिया बाजार पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के युवक भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : डिघवा पौटवा में वायरल वीडियो के बाद 21 पर केस दर्ज, दरोगा को जांच में मिली क्लीन चिट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply