Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गोंडा में कुत्तों के हमले से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में दहशत

Published on: February 15, 2026
5 due to dog attack in Gonda
द देवरिया न्यूज़,गोंडा (यूपी) : धानेपुर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर टहलुवन पुरवा में शनिवार सुबह घुमंतू कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, टहलुवन पुरवा निवासी विशुनलाल की पुत्री मुस्कान (5) सुबह करीब 7:30 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय, माधवगंज के पास अपनी बड़ी बहन महक (6) और दो अन्य बच्चों नैतिक व सुनैना के साथ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि अन्य बच्चे किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन मुस्कान को एक कुत्ते ने पकड़ लिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। परिजन और ग्रामीण घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से गांव में कोहराम मच गया। मां धीरा और बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के बच्चों और अभिभावकों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : बेंगलुरु के पास भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार SUV की टक्कर में 7 लोगों की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply