Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में दो बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, युवक समेत दो लोग गंभीर घायल

Published on: April 2, 2026
Two bikes collide in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
यह हादसा खुटहा पटखौली गांव के पास स्थित बंदर गेट के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, खुटहा पटखौली गांव निवासी 60 वर्षीय केदार यादव अपनी बाइक से तरकुलवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर सकतुई गांव निवासी 18 वर्षीय निखिल अपनी बुआ भारती के साथ तरकुलवा कपड़े की खरीदारी करने जा रहा था। आमने-सामने हुई इस टक्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही केदार यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि निखिल और उनकी बुआ भारती की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
तरकुलवा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : रबी सीजन 2026-27: MSP पर होगी दलहन-तिलहन की खरीद, 7 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply