द देवरिया न्यूज़,देवरिया : कंचनपुर–बघौचघाट मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हनुमानगंज चौराहे से कुछ दूरी पर अचानक सड़क पर आई नीलगाय के टेंपो पर कूद जाने से टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पथरदेवा कस्बा निवासी 32 वर्षीय राधेश्याम मद्धेशिया पुत्र अवध नारायण मद्धेशिया गुरुवार को देवरिया में सवारियां छोड़ने के बाद टेंपो से वापस पथरदेवा लौट रहे थे। जैसे ही उनका टेंपो कंचनपुर–बघौचघाट मेन मार्ग पर हनुमानगंज चौराहे से आगे बढ़ा, तभी अचानक एक नीलगाय सड़क पार करते हुए सीधे टेंपो पर कूद गई।
नीलगाय के टकराते ही टेंपो असंतुलित हो गया और चालक राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तरकुलवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पथरदेवा भेजवाया।
घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
इसे भी पढ़ें : बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, 15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
➤ You May Also Like
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































