Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

एसएसआई अजय कुमार गोंड का शव मिलने के बाद गोंड समाज में शोक और आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग

Published on: February 16, 2026
SSI Ajay Kumar Gond
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/बस्ती : बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) अजय कुमार गोंड का शव अयोध्या नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद गोंड समाज में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही समाज के लोगों में रोष फैल गया और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई।
देवरिया शहर के सुभाष चौक चौराहे पर गोंड समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान दिवंगत दरोगा को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। सभा के बाद संबंधित अधिकारी को मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा गया।
मूल रूप से देवरिया जनपद के मुड़ाडीह गांव निवासी स्वर्गीय अजय कुमार गोंड जनजाति समाज से संबंध रखते थे। परिजनों ने इस घटना को सुनियोजित साजिश के तहत हत्या बताया है। उनका आरोप है कि घटना के समय स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने अपेक्षित तत्परता और संवेदनशीलता नहीं दिखाई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार का कहना है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इसी क्रम में अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा की देवरिया इकाई ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर छह प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने, परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और मृतक की पत्नी को उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल है।
इसके अलावा संगठन ने मृतक के पुत्रों को स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा देने, गांव के बाहर सार्वजनिक स्थल पर अजय कुमार गोंड की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें शहीद का दर्जा देने तथा गांव को जाने वाली मुख्य सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की मांग भी की है।
महासभा का कहना है कि इन मांगों को पूरा कर पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मान दिलाया जाना चाहिए। मामले को लेकर क्षेत्र में संवेदनशीलता बनी हुई है और लोग निष्पक्ष जांच की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : मथुरा: अगवा पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या, शव जलाने की कोशिश; पत्नी ने शिनाख्त से किया इनकार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply