Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : गिरवी रखे जेवर हड़पने का आरोप, सराफा व्यापारी समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Published on: February 16, 2026
Including District Panchayat member in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/तरकुलवा : कस्बा स्थित एक सराफा व्यापारी पर महिला के गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर हड़पने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि उसने मूलधन और दो प्रतिशत ब्याज सहित रकम चुका दी थी, इसके बावजूद व्यापारी ने जेवर लौटाने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर व्यापारी और उसके परिजनों ने कथित रूप से अभद्रता की और महिला को दुकान से भगा दिया।
थाना क्षेत्र के कंचनपुर के नकहवा टोला निवासी ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने कस्बे की सत्यम ज्वेलर्स नामक दुकान पर अलग-अलग तिथियों में पांच थान सोना और एक थान चांदी के जेवर कुल 70 हजार रुपये में दो प्रतिशत ब्याज पर गिरवी रखे थे।
पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने 25 हजार रुपये देकर अपने आभूषण वापस मांगे, तो दुकानदार ने जेवर गलाने की बात कही और उन्हें अपशब्द कहे। आरोप है कि व्यापारी ने अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ मिलकर महिला के हाथ से 25 हजार रुपये और सभी रसीदें (पर्चियां) छीन लीं तथा धक्का देकर दुकान से बाहर कर दिया।
मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सराफा व्यापारी प्रहलाद वर्मा, उसके दो बेटों और एक बेटी के खिलाफ विश्वासघात, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जेवर हड़पने के मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : एसएसआई अजय कुमार गोंड का शव मिलने के बाद गोंड समाज में शोक और आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया : गिरवी रखे जेवर हड़पने का आरोप, सराफा व्यापारी समेत चार पर मुकदमा दर्ज”

Leave a Reply