द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के माझा नरायन गांव में रिश्तेदारी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार दोपहर को गोरखपुर जिले के बेलीपार गांव से आए युवकों ने उपेंद्र यादव की पिटाई कर दी। घटना का कारण पुराना विवाद है। बेलीपार गांव के एक युवक की बहन की शादी उपेंद्र यादव के विरोधी परिवार में हुई है। बेलीपार से आए युवक अपने साथियों के साथ बाइक पर गांव पहुंचे। वे सड़क पर डंडा पीटकर गालियां दे रहे थे। उपेंद्र यादव ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी भागने लगे। गांव वालों ने एक आरोपी शुभम यादव को तीन कारतूस के साथ पकड़ लिया। घायल उपेंद्र यादव को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बेलीपार निवासी शुभम यादव, शेख सिकंदर, जगरनाथपुर के मनोज और माझा नरायन के गोली यादव समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। सीओ हरिराम यादव के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़े : देवरिया में मजदूर की करंट लगने से मौत, छत पर कर रहा था काम
➤ You May Also Like







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया में युवक से मारपीट, पुलिस ने एक को कारतूस के साथ दबोचा”