Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अमेरिका में दबोचे गए दो कुख्यात गैंगस्टर, भारत लाया जाएगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भानु राणा

Published on: November 9, 2025
Two notorious gangsters caught in America

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में दो कुख्यात गैंगस्टर—वेंकटेश गर्ग और भानु राणा—को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को शीघ्र ही प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत भारत लाया जाएगा। ये दोनों अपराधी विदेश में बैठकर आपराधिक सिंडिकेट संचालित कर रहे थे और उत्तर भारत के युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल कर रहे थे।

वेंकटेश गर्ग कौन है?

वेंकटेश गर्ग हरियाणा के नारायणगढ़ का रहने वाला है और उस पर भारत में 10 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं। वह जॉर्जिया से ही उत्तर भारत के युवाओं को गैंग में भर्ती कर रहा था। गुरुग्राम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक नेता की हत्या में नाम सामने आने के बाद वह भारत से फरार होकर अमेरिका पहुंच गया। वहां उसने गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ मिलकर वसूली (extortion) का नेटवर्क खड़ा कर लिया। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने कपिल सांगवान गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया था, जो एक बिल्डर पर फायरिंग के मामले में शामिल थे।

भानु राणा कौन है?

अमेरिका में पकड़ा गया दूसरा गैंगस्टर भानु राणा कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के करनाल निवासी राणा पर कई गंभीर केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से अमेरिका में छिपा हुआ था और भारत में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को वहां से संचालित कर रहा था। उसका गिरोह दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में फैला हुआ है। पंजाब में हुए एक ग्रेनेड हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया था। इस साल जून में करनाल STF ने राणा के निर्देश पर काम कर रहे दो व्यक्तियों को हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया था।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इनके नेटवर्क का विस्तार देश से बाहर तक फैला हुआ था।


इसे भी पढ़ें : परमाणु परीक्षणों पर दुनिया फिर दो ध्रुवों में बंटने लगी? पुतिन के निर्देश के बाद रूस ने शुरू किया अध्ययन, अमेरिका की तैयारी का जवाब

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply