द देवरिया न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली और शामली के बीच रेल सफर अब और आसान हो गया है। सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बड़ौत रेलवे स्टेशन से दो नई मेमू (MEMU) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। दोनों ट्रेनों में 12-12 कोच होंगे।
पुरानी दिल्ली–शामली और शाहदरा–शामली के बीच चलेगी नई मेमू
दोनों नई ट्रेनों में से—
एक ट्रेन पुरानी दिल्ली–शामली रूट पर चलेगी
दूसरी शाहदरा–शामली के बीच संचालित होगी
इससे पश्चिमी यूपी के लाखों दैनिक यात्रियों, छात्रों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। उद्घाटन के बाद मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्टेशन तक ट्रेन में सफर कर यात्रियों से बातचीत भी की।
‘रेलवे यात्रियों की सुविधा में लगातार सुधार’ — रेल मंत्री
रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया—
अमृत भारत योजना के तहत बदल रहा शामली स्टेशन
25 करोड़ रुपये की लागत से शामली स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है
इसे आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा
2014 के बाद यूपी में रेलवे का बड़ा विस्तार
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि—
2014 के बाद यूपी में 5272 किमी नए रेलवे ट्रैक बनाए गए
यह दूरी स्विट्जरलैंड के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है
राज्य में 100% रेल लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा हो चुका है
यूपी में 1460 फ्लाईओवर और रोड अंडर ब्रिज बनाए गए हैं
स्टेशनों पर बढ़ रहीं सुविधाएँ
यात्रियों की सुविधा के लिए—
154 लिफ्ट, 156 एस्केलेटर लगाए गए
771 रेलवे स्टेशनों पर WiFi उपलब्ध कराया गया
उद्घाटन कार्यक्रम में बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, MLC मोहित बेनीवाल, विधायक कृष्ण पाल मालिक, और बड़ौत नगर पालिका की चेयरपर्सन बबीता तोमर शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें : 12 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की रफ्तार तेज़, 99% से अधिक गणना प्रपत्र वितरित
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































