Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

परिवार मिलने पहुंचा, पर आजम खां और बेटे अब्दुल्ला ने किया इनकार; तीन केसों में सुनवाई भी टली

Published on: December 5, 2025
The family came to meet, but Azam

द देवरिया न्यूज़,रामपुर : दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मिलने के लिए बुधवार को उनके परिवार के सदस्य जेल पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि दोनों ने ही अपने परिवार से मिलने से इनकार कर दिया। इस पूरे मामले पर जेल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।

दो पैन कार्ड प्रकरण में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को कुछ दिन पहले सात साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से ही वे जेल में बंद हैं। हर रोज कई लोग मिलने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन मुलाकात संभव नहीं हो रही।

बुधवार को आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा, बड़े बेटे अदीब आजम और उनकी बहन निखहत मुलाकात के लिए रामपुर जेल पहुंचे और आवेदन दिया। जेल सूत्रों के अनुसार, आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने परिवार से मुलाकात से इनकार कर दिया, जिसके बाद तीनों परिजन वापस लौट गए।

फांसीघर जमीन कब्जा मामले की सुनवाई टली

सपा नेता आजम खां के खिलाफ फांसीघर की जमीन कब्जाने के मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की अगली तारीख 23 दिसंबर तय की गई है। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।

अब्दुल्ला आजम के मामले में भी पेश नहीं हुआ गवाह

दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम पर दर्ज वोटरों को धमकाने के मामले में भी सुनवाई नहीं हो पाई। गंज थाने में दर्ज इस मामले में बुधवार को गवाह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके कारण सुनवाई टाल दी गई। अब इस केस की सुनवाई भी 23 दिसंबर को होगी।


इसे भी पढ़ें : संचार साथी ऐप पर सियासी विवाद के बीच सरकार का बयान—अब फोन में अनिवार्य प्री-इंस्टॉलेशन नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply