Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त तैयारी, नकलविहीन परीक्षा के लिए तैनात होंगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट

Published on: February 14, 2026
Strict regarding board exams in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रेक्षागृह में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेमनारायण सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे। छह जोनल मजिस्ट्रेट और तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे। उन्होंने दोहराया कि परीक्षा हर हाल में नकलविहीन कराई जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश केवल एक गेट से होगा। अन्य सभी गेट परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखे जाएंगे। परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों के लिए पहचान पत्र (आईकार्ड) अनिवार्य रहेगा। बिना आईकार्ड पाए जाने वाले व्यक्ति को बाहरी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें। साथ ही परीक्षा केंद्रों का रात्रिकालीन निरीक्षण भी किया जाएगा, जिसमें संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन भारती ने कक्ष निरीक्षकों को अगले दो दिनों में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों की सूची संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजी जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे वॉयस रिकॉर्डर युक्त और 24 घंटे संचालित होने चाहिए। कैमरे बंद पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक का संचालन जीआईसी के प्रवक्ता गोविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, जीआईसी प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र, उपप्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह सहित अन्य अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।


इसे भी पढ़ें : महाशिवरात्रि से पहले डीएम-एसपी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply