Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

इस्लामाबाद में फिसले पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार, कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर

Published on: March 31, 2026
Pakistan slipped in Islamabad
द  देवरिया न्यूज़,इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। यह हादसा रविवार को उस समय हुआ, जब वे इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री का स्वागत कर रहे थे। स्वागत के दौरान अचानक फिसलकर गिरने से उन्हें चोट लगी, जिसके बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई।
इशाक डार के बेटे अली डार ने देर रात जानकारी देते हुए बताया कि एक्स-रे रिपोर्ट में कंधे में हल्का फ्रैक्चर पाया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि बाकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और चोट गंभीर नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक, दवाओं और आवश्यक सावधानियों के जरिए कुछ ही दिनों में उनकी स्थिति में सुधार हो जाएगा।
बताया गया कि चोट लगने के बावजूद इशाक डार ने अपने आधिकारिक कार्यक्रम जारी रखे। उन्होंने दर्द निवारक दवाएं लेकर मिस्र के विदेश मंत्री के साथ निर्धारित बैठकों में हिस्सा लिया। दिनभर के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, रात करीब 9 बजे परिवार के आग्रह पर उनका विस्तृत मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

यह घटना उस समय हुई जब इस्लामाबाद में एक अहम बहुपक्षीय बैठक चल रही थी, जिसमें पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने और कूटनीतिक समाधान को बढ़ावा देना था।
बैठक के दौरान ईरान में जारी संघर्ष और उसके क्षेत्रीय तथा वैश्विक प्रभावों पर भी चर्चा की गई। विदेश मंत्रियों ने इस बात पर चिंता जताई कि जारी युद्ध से लोगों के जीवन और आजीविका पर गंभीर असर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि यह संघर्ष किसी के हित में नहीं है और इससे केवल अस्थिरता और तबाही बढ़ेगी।
इशाक डार ने भी इस दौरान शांति और संवाद के महत्व पर जोर दिया और तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता बताई। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इशाक डार का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग सुनीं पीएम मन की बात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply