Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बाराबंकी में दिनदहाड़े हत्या: शुवेब किदवई की हाईवे पर गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Published on: February 14, 2026
Murder in broad daylight in Barabanki
द देवरिया न्यूज़,बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुवेब किदवई उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि शुवेब किदवई लखनऊ से बाराबंकी स्थित अपने आवास लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्विफ्ट डिजायर कार पुल के नीचे असेनी मोड़ के निकट पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और तीन दिशाओं से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने आधुनिक हथियारों से कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। गोलीबारी में किदवई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी कार गोलियों से छलनी हो गई।
सूचना मिलते ही एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ संगम कुमार और नगर कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल किदवई को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें : यूपी बजट 2026 के बाद सीएम योगी का ‘रणनीतिक संकेत’, ब्रह्मोस संग बदली प्रोफाइल फोटो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply