Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर हवाई हमला: नागरिक विमान तबाह, क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा

Published on: March 31, 2026
Mashhad Airport of Iran
द  देवरिया न्यूज़,तेहरान : ईरान के मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक बड़े हवाई हमले में भारी नुकसान की खबर है। ईरानी सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस हमले में महान एयर का एक नागरिक विमान नष्ट हो गया, जो मानवीय सहायता मिशन के तहत दिल्ली जाने वाला था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था, तभी उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह विमान भारत से 11 टन से अधिक मानवीय दवाएं लेकर वापस लौटने वाला था, जिन्हें युद्ध प्रभावित लोगों के लिए भेजा जाना था।
ईरान ने इस हमले को मानवीय सहायता पर सीधा हमला करार दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मिशन पूरी तरह राहत कार्यों से जुड़ा था और इसका उद्देश्य युद्ध प्रभावित नागरिकों की मदद करना था।
यह पहला मौका नहीं है जब मशहद एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में इस एयरपोर्ट को टारगेट किया जा चुका है।
इसी बीच इजरायल ने भी तेहरान में सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। इजरायली सेना ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि वह राजधानी तेहरान में कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रही है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के साथ संभावित समझौते की बात कही थी, हालांकि उन्होंने जमीनी सैन्य कार्रवाई से इनकार नहीं किया।
तनाव के बीच ईरान ने रिवोल्यूशनरी गार्ड नेवी के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत की भी पुष्टि की है। इजरायल ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उसने एक हवाई हमले में तंगसिरी को निशाना बनाया था।
ईरान की सेपाह न्यूज एजेंसी के अनुसार, तंगसिरी की मौत हमले में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई। वहीं इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने भी कहा है कि तंगसिरी एक हवाई हमले में मारे गए थे।
मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते सैन्य टकराव के बीच यह घटनाक्रम क्षेत्रीय हालात को और अधिक जटिल बना रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष इसी तरह बढ़ता रहा, तो इसका असर वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़: तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply