Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोप पर पथरदेवा में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Published on: February 8, 2026
Deoria To remove name from voter list
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट : विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के पकड़ियार गांव में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में दफ्तियां लेकर विरोध जताया और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए। बाद में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हो गया।
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा समर्थित कुछ लोगों ने मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवाने की मंशा से प्रारूप-7 के फर्जी आवेदन भरे। उनका दावा है कि एक बूथ पर 49 और दूसरे बूथ पर 62 मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास किया गया।
कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सभी आवेदन पत्रों पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर पाए गए, जो पूरे मामले को संदिग्ध बनाता है। इसके साथ ही बीएलओ पर दबाव बनाकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश किए जाने की बात भी कही गई। सपा नेताओं के अनुसार, इस कथित गड़बड़ी की जानकारी तब सामने आई जब संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सपा ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में ट्रक गबन का खुलासा, चालक गिरफ्तार, 4.75 लाख नकद व ट्रक बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply