द देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट : देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा पकड़ियार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की जान चली गई। सोमवार शाम हुए इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खेत से घर लौट रही समराजिया देवी को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
➤ You May Also Like





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































