Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : खामपार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, दो अपाचे बाइक बरामद

Published on: February 7, 2026
Deoria Khampar murder case exposed
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : खामपार थाना क्षेत्र में दुकानदार के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। इस कार्रवाई से पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं।
घटना 29 जनवरी 2026 की रात की है। कुकुरघाटी गांव निवासी अमित खरवार के अनुसार, कुछ युवक अपाचे बाइक से उनके होटल पर पहुंचे और खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया था।
देर रात वही युवक दोबारा लौटे और अमित के पिता अवधराज खरवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवधराज को पहले अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाकर जांच तेज कर दी।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भटवा तिवारी के पास से कैफ अली, दुर्गेश चौरसिया उर्फ दुर्लभ, वैभव शाही उर्फ बड़े शाही और विनीत शाही को गिरफ्तार किया। मामले में बिट्टू यादव, सचिन गौड़ और देव शाही अभी फरार हैं। क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया : पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार, गोवंशीय पशु और हथियार बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया : खामपार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, दो अपाचे बाइक बरामद”

Leave a Reply