Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की प्रचंड जीत, पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

Published on: February 14, 2026
BNP in Bangladesh elections
द देवरिया न्यूज़,ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शानदार बहुमत हासिल किया है। लगभग 18 महीने तक चले राजनीतिक संघर्ष के बाद हुए इस चुनाव में बीएनपी को स्पष्ट जनादेश मिला है।
मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीएनपी को दो-तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ है। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को अब तक 73 सीटों पर बढ़त या जीत मिली है। बांग्लादेश की 300 सदस्यीय जातीय संसद में 299 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। बहुमत के लिए 150 सीटों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनका आवंटन सामान्य सीटों पर दलों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

बीएनपी की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह जनादेश बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी संकेत दिया कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने को उत्सुक हैं। बीएनपी की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तारिक रहमान और उनकी पार्टी को ऐतिहासिक चुनावी सफलता के लिए बधाई दी।
बीएनपी की इस जीत को बांग्लादेश की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब नई सरकार के गठन और उसकी नीतियों पर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर रहेगी, खासकर भारत-बांग्लादेश संबंधों के भविष्य को लेकर।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply