Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर विशेष प्रदर्शनी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया अवलोकन

Published on: December 28, 2025
Atal Bihari Vajpayee in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को देवरिया शहर के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में उनके जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के छात्र जीवन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा को चित्रों और विवरणों के माध्यम से दर्शाया गया। इसमें उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों, विकास योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति, सेवा भावना और दूरदर्शी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान हासिल की।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उनकी विचारधारा और कार्यशैली आज भी मार्गदर्शन देती है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा और गंगा सिंह कुशवाहा, महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, राजेंद्र विक्रम सिंह, अभिषेक राय अंकुर, मंडल उपाध्यक्ष मुकुल मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के आदर्शों को अपनाने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह प्रदर्शनी भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से आमजन को परिचित कराना था।

इसे भी पढ़ें : तरकुलवा में भीषण सड़क हादसा, दुबई से लौटे युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply