Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

KGMU में महिला डॉक्टर से कथित धोखाधड़ी व धर्म परिवर्तन दबाव का मामला, आरोपी डॉक्टर पर गंभीर आरोप

Published on: December 26, 2025
Accused from female doctor in KGMU

द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक महिला डॉक्टर से कथित धोखाधड़ी, शादी का झांसा और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि डॉ. रमीज नामक चिकित्सक ने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर महिला डॉक्टर को प्रेम संबंध में उलझाया और बाद में शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी डॉक्टर पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने खुद को कुंवारा बताकर संबंध बनाए। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता की मुलाकात मानसी सक्सेना नामक महिला से हुई, जिसने खुद को डॉ. रमीज की पत्नी बताया। यह मुलाकात सितंबर महीने में ठाकुरगंज क्षेत्र में बतूल प्लाजा के पास हुई थी।

पहली पत्नी होने का दावा, लेकिन आरोपी ने किया इनकार

मानसी सक्सेना ने पीड़िता को बताया कि फरवरी 2025 में उसका धर्म परिवर्तन कराकर डॉ. रमीज ने उससे निकाह किया था। जब पीड़िता ने इस बारे में आरोपी डॉक्टर से सवाल किया तो उसने मानसी से शादी करने से साफ इनकार कर दिया और भरोसा दिलाया कि वही उससे विवाह करेगा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी दोनों महिलाओं के संपर्क में बना रहा।

शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने अक्टूबर में शादी की बात की तो आरोपी डॉक्टर ने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। उसने कहा कि धर्म बदलने के बाद ही शादी संभव है। पीड़िता ने इसका विरोध किया, जिसके बाद संबंधों में तनाव बढ़ गया।

आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

महिला डॉक्टर का आरोप है कि दूरी बनाने के बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, इसी मानसिक दबाव में आकर उसने 17 दिसंबर को आत्महत्या का प्रयास किया और कई गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर उसे KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं।


इसे भी पढ़ें : नए FDTL नियमों और बढ़ते बेड़े के चलते एयरलाइंस में पायलट भर्ती तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply