द देवरिया न्यूज़,देश/विदेश : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार वीजा और इमीग्रेशन नीतियों को कठोर बना रहे हैं। इसी सख्ती का प्रभाव दुनिया के कई देशों, खासकर भारत के वीजा आवेदकों पर साफ दिखाई दे रहा है। जनवरी 2025 से अब तक अमेरिकी प्रशासन 85,000 से अधिक वीजा रद्द कर चुका है, जबकि H-1B वीजा की जांच को और कड़ा करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। सबसे बड़ा असर यह हुआ है कि कई वीजा इंटरव्यू अगले साल तक टाल दिए गए हैं, जिससे भारतीय H-1B आवेदकों में भारी चिंता बढ़ गई है।
अमेरिकी दूतावास ने दी चेतावनी
अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार रात वीजा आवेदकों को सलाह दी कि यदि उन्हें अपॉइंटमेंट रद्द होने का ईमेल मिला है, तो नए समय पर ही सहायता मिलेगी। दूतावास ने स्पष्ट किया कि पुरानी तारीख पर आने वाले आवेदकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, दिसंबर के अंत तक होने वाले कई इंटरव्यू मार्च 2025 तक स्थगित कर दिए गए हैं। कितने इंटरव्यू टाले गए हैं, इसका आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ।
सोशल मीडिया प्रोफाइल भी होगी जांच का हिस्सा
ट्रंप प्रशासन अब वीजा जांच में सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच को अनिवार्य करने की दिशा में बढ़ रहा है। अमेरिका की एक प्रमुख बिजनेस इमीग्रेशन लॉ फर्म के वकील स्टीवन ब्राउन के अनुसार, नई व्यवस्था में आवेदकों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक करने होंगे। अमेरिकी अधिकारी इन ऑनलाइन गतिविधियों की समीक्षा करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई व्यक्ति अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा तो नहीं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि “हर वीजा निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा का निर्णय है।”
H-1B पर बढ़ी सख्ती
H-1B, जो विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए सबसे प्रमुख वर्क वीजा है, वह भी अब कड़े नियमों के दायरे में है।
पिछले कुछ महीनों में:
नए H-1B वीजा पर $1,00,000 (लगभग 88 लाख रुपये) का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया
कई देशों के ग्रीन कार्ड और नागरिकता आवेदन रोक दिए गए
सुरक्षा चिंताओं के आधार पर विदेशी छात्रों पर भी सख़्त कार्रवाई
85,000 से अधिक वीजा रद्द — DUI और चोरी प्रमुख कारण
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार:
जनवरी 2025 से अब तक 85,000 वीजा रद्द
इनमें 8,000 से अधिक वीजा छात्रों के
शराब पीकर गाड़ी चलाना (DUI), चोरी और हमला जैसे अपराधों के कारण सबसे ज्यादा वीजा कैंसिल हुए
कुछ विवादित मामलों में भी वीजा रद्द हुए—
कंजर्वेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या पर कथित “जश्न” मनाने वालों के वीजा रद्द
गाज़ा संघर्ष के दौरान हुए छात्र प्रदर्शनों में शामिल विदेशी छात्रों की जांच
सभी 5.5 करोड़ वीजा धारकों पर ‘लगातार निगरानी’
अगस्त में विदेश विभाग ने एक नई नीति की घोषणा की थी, जिसके तहत अमेरिका अब सभी 5.5 करोड़ से अधिक वीजा धारकों की लगातार मॉनिटरिंग करेगा। यानी वीजा मिलने के बाद भी उनकी गतिविधियों और पृष्ठभूमि पर नियमित नजर रखी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : इन्वेस्ट यूपी ने जापान में दूतावास के साथ रणनीतिक बैठक कर निवेश को बढ़ावा देने की योजना तैयार की
➤ You May Also Like






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































