द देवरिया न्यूज़ : शारदीय नवरात्र के आठवें दिन, सप्तमी तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई के मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माता भगवती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और प्रदेशवासियों के कल्याण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और यहां स्थित कुंड/तालाब का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए कुंड के दोनों तरफ सस्पेंशन ब्रिज (झूला पुल) बनवाया जाए। जिलाधिकारी दीपक मीणा को इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।
सीएम योगी दोपहर बाद लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे बुढ़िया माई मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिविधान से आराधना की, आरती उतारी और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण तथा सुविधाओं का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने जंगल में स्थित यह मंदिर लोक आस्था का बड़ा केंद्र है और मुख्यमंत्री की पहल से इसे रोड कनेक्टिविटी और अन्य सुविधाओं से जोड़कर श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाया गया है।
मुख्यमंत्री के साथ विधायक महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य (सतुआ बाबा), महंत रविंद्रदास, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह मुन्ना, जीडीए बोर्ड सदस्य दुर्गेश बजाज और अन्य लोग उपस्थित रहे।,दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने बाल श्रद्धालुओं से मुलाकात की, बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट देकर स्नेहिल सानिध्य प्रदान किया। इस दौरान अन्य श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
➤ You May Also Like































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “नवरात्र के सप्तमी दिन सीएम योगी ने बुढ़िया माई मंदिर में किए दर्शन, सस्पेंशन ब्रिज निर्माण का दिया निर्देश”