Realme Narzo 90x 5G के फीचर्स
Realme Narzo 90x 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो VC कूलिंग तकनीक के साथ आता है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।
फोन में 8GB तक की रैम के साथ 10GB तक की डायनामिक रैम का सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI Edit Genie जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाता है।
Realme Narzo 90 5G के फीचर्स
Realme Narzo 90 5G में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Max 5G चिपसेट से लैस है और इसमें 6050mm² का बड़ा एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.79mm है और यह IP65 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेक्शन में फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा, 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI Edit Genie, AI Snap Mode, AI Landscape, AI Eraser और AI Smart Image Matting जैसे एडवांस AI फीचर्स भी शामिल हैं।
बैटरी और चार्जिंग
दोनों स्मार्टफोन्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Narzo 90x 5G में 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी
Realme Narzo 90 Series के दोनों फोन Android 15 पर आधारित realme UI 6.0 पर चलते हैं। कंपनी 3 साल के Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और बिक्री की जानकारी
Realme Narzo 90x 5G
6GB + 128GB: ₹13,999
8GB + 128GB: ₹15,499
बिक्री शुरू: 23 दिसंबर
Realme Narzo 90 5G
6GB + 128GB: ₹16,999
8GB + 128GB: ₹18,499
बिक्री शुरू: 24 दिसंबर
पहली सेल में डिस्काउंट
पहली सेल में Realme Narzo 90x पर ₹2000 और Realme Narzo 90 पर ₹1000 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन realme.com और Amazon पर उपलब्ध होंगे।