Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ऑपरेशन सिंदूर से घबराया पाकिस्तान, LoC पर 30 से ज्यादा एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात

Published on: December 27, 2025
Pakistan scared of Operation Sindoor

द देवरिया न्यूज़,इस्लामाबाद : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सटीक ड्रोन हमलों से पाकिस्तान की वायु रक्षा व्यवस्था को भारी झटका लगा था। लाहौर में एयर डिफेंस रडार के ध्वस्त होने के बाद अब पाकिस्तान को एक बार फिर भारतीय कार्रवाई का डर सता रहा है। इसी आशंका के चलते पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास तेजी से एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती शुरू कर दी है।

खुफिया इनपुट के हवाले से सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने रावलकोट, कोटली और भीमबर सेक्टर के सामने 30 से अधिक काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS) यूनिट्स तैनात की हैं। यह तैनाती मुर्री स्थित 12वीं इन्फैंट्री डिवीजन और कोटली-भीमबर एक्सिस में सक्रिय 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन के तहत की जा रही है।

किन सेक्टरों में बढ़ाई गई तैनाती
  • रावलाकोट सेक्टर में 2nd कश्मीर ब्रिगेड (पीओके), जो भारतीय पूंछ सेक्टर के सामने है।

  • कोटली सेक्टर में 3rd कश्मीर ब्रिगेड (पीओके), जिसका सामना राजौरी, पूंछ, नौशेरा और सुंदरबनी से है।

  • भीमबर सेक्टर की जिम्मेदारी 7th कश्मीर ब्रिगेड (पीओके) के पास है।

पाकिस्तान इस तैनाती के जरिए अपने एयरस्पेस सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमताओं को मजबूत करना चाहता है, ताकि भविष्य में भारतीय ड्रोन गतिविधियों को रोका जा सके।

कौन-कौन से एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने ‘सॉफ्ट किल’ और ‘हार्ड किल’ दोनों क्षमताओं को बढ़ाया है। इनमें शामिल हैं—

  • स्पाइडर काउंटर-UAS सिस्टम: रेडियो फ्रीक्वेंसी डिटेक्शन के जरिए 10 किमी तक छोटे ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन का पता लगाने में सक्षम, जिसे चीन की मदद से स्वदेशी तौर पर विकसित किया गया है।

  • Safrah एंटी-UAV जैमिंग गन: कंधे पर रखकर इस्तेमाल की जाने वाली जैमिंग गन, जिसकी रेंज करीब 1.5 किमी है और यह ड्रोन के GPS व कंट्रोल लिंक को बाधित करती है।

  • पारंपरिक एयर डिफेंस हथियार: Oerlikon GDF 35mm एंटी-एयरक्राफ्ट गन, रडार-गाइडेड सिस्टम और Anza Mk-II व Mk-III MANPADS।

भारतीय ड्रोन क्षमता से दहशत

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की वायु रक्षा की कमजोरियों को उजागर कर दिया था। पाकिस्तान न तो भारतीय ड्रोन रोक पाया और न ही मिसाइलों को। अब उसे आशंका है कि भविष्य में भारत ड्रोन स्वार्म जैसी उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है। भारतीय सूत्रों के अनुसार, इसी डर के चलते पाकिस्तान हड़बड़ी में LoC पर एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात कर रहा है, जिससे उसकी अंदरूनी घबराहट साफ झलकती है।


इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान में जिन्ना की 149वीं जयंती: पीएम शहबाज शरीफ सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पारिवारिक पृष्ठभूमि पर फिर चर्चा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply