द देवरिया न्यूज़/नई दिल्ली : भारत में साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) ने साइबर सिक्योरिटी इनोवेशन चैलेंज (CSIC) 1.0 लॉन्च कर दिया है। यह पहल इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है। MeitY के सचिव एस. कृष्णन ने CSIC 1.0 का कॉन्सेप्ट वीडियो, आधिकारिक वेबसाइट, रजिस्ट्रेशन पोर्टल और रूल बुक जारी की। यह पहल देशभर के छात्रों, रिसर्चरों और साइबर सिक्योरिटी उत्साही युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।
साइबर सुरक्षा रणनीति का नया अध्याय
लॉन्चिंग के दौरान सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि देश के सामने मौजूद उभरते साइबर खतरों को रोकने के लिए दो-आयामी राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति की आवश्यकता है—
जागरूकता बढ़ाना
टेक्नोलॉजिकल क्षमता को मजबूत करना
उन्होंने कहा कि CSIC 1.0 इन दोनों उद्देश्य को पूरा करता है। यह पहल छात्रों को वास्तविक साइबर चुनौतियों से रूबरू कराएगी और उन्हें इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही, यह स्वदेशी साइबर सुरक्षा समाधान विकसित करने को भी बढ़ावा देगा।
“छात्रों में इनोवेशन और उद्यमिता को देगा नई दिशा”
डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI) के CEO विनायक गोडसे ने बताया कि यह पहली बार है जब छात्रों को शुरुआती स्तर पर ही इनोवेशन और उद्यमशीलता की सोच विकसित करने का मौका मिल रहा है। यह पहल साइबर सुरक्षा क्षेत्र में सशक्त मानव संसाधन तैयार करने में मदद करेगी।
IIT मद्रास के डायरेक्टर प्रो. वी. कामकोटि ने कहा कि CSIC 1.0 से मुख्य साइबर सुरक्षा चुनौतियों की समझ बेहतर होती है और हम परिवर्तनकारी समाधान तैयार कर सकेंगे।
“साइबर सुरक्षा में आत्मनिर्भरता अनिवार्य”
सीईआरटी-इन के जनरल डायरेक्टर डॉ. संजय बहल ने कहा कि इनोवेशन चैलेंज एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जो—
R&D
शिक्षा क्षेत्र
उद्योग
को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेजी से बढ़ते डिजिटल भारत में साइबर सुरक्षा में आत्मनिर्भरता पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है। इस लॉन्च के साथ भारत ने साइबर सुरक्षा इकोसिस्टम को विश्वस्तरीय बनाने और युवा प्रतिभाओं को डिजिटल सुरक्षा में योगदान देने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया है।
इसे भी पढ़ें : शीतकालीन सत्र में हंगामेदार एजेंडा: परमाणु ऊर्जा से लेकर उच्च शिक्षा सुधार तक, सरकार पेश करेगी 10 बड़े बिल
➤ You May Also Like






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































