Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, 1 अरब रुपये की हेराफेरी का आरोप

Published on: March 24, 2026
Interstate cyber fraud in UP
द  देवरिया न्यूज़,गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के रामगढ़ताल थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिस पर ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करीब 1 अरब रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। पुलिस ने शहर के एक प्रमुख होटल में छापेमारी कर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी होटल में ठहरकर नए लोगों को ठगी का शिकार बनाने की योजना बना रहे थे। जांच में सामने आया है कि गिरोह फर्जी और किराए के बैंक खातों का इस्तेमाल कर करीब 100 करोड़ रुपये का लेन-देन कर चुका है।

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी

गिरोह का मास्टरमाइंड लोगों को घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच देता था और उन्हें फॉरेक्स ट्रेडिंग व ऑनलाइन निवेश के नाम पर फंसाता था। इसके बाद पीड़ितों से बड़ी रकम निवेश के नाम पर ठग ली जाती थी।

क्रिप्टो में लगाते थे ठगी की रकम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी गई रकम को आरोपी क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर देते थे, जिससे पैसे का ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने रचा इतिहास, बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “यूपी में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, 1 अरब रुपये की हेराफेरी का आरोप”

Leave a Reply