Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

धर्मेंद्र की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन, सनी देओल और करण देओल ने निभाई अंतिम रस्में

Published on: December 4, 2025
Haridwar of Dharmendra's ashes

द देवरिया न्यूज़,मनोरंजन : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार शोक में डूबा हुआ है। आज अभिनेता सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा नदी में प्रवाहित किया। सनी देओल ने पूरे वैदिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

करण देओल ने सम्पन्न कराया अस्थि-विसर्जन

अस्थि-विसर्जन की मुख्य विधि सनी देओल के बेटे करण देओल द्वारा संपन्न की गई। जानकारी के अनुसार देओल परिवार सुबह लगभग 11 बजे हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर स्थित पीलीभीत हाउस के घाट पर पहुंचा। पंडितों की मौजूदगी में धार्मिक परंपराओं के अनुरूप धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं।

24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में हुआ धर्मेंद्र का निधन

लंबी बीमारी से जूझ रहे धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई में हुआ था। 89 वर्षीय अभिनेता 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन से पहले वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे और हालत गंभीर बनी हुई थी। घर लौटने के कुछ दिनों बाद ही 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के बाद देओल परिवार ने मुंबई में प्रेयर मीट का आयोजन भी किया, जिसमें फिल्म जगत के कई सितारे शामिल हुए।

25 दिसंबर को रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र फिल्मों में सक्रिय थे। उनके निधन के बाद उनकी अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन हैं और इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply