द देवरिया न्यूज़,गोवा : गोवा के रोमियो लेन स्थित बिर्क नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अजय गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, “मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं, मुझे कुछ नहीं पता।”
गुप्ता ने आग की जिम्मेदारी क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा पर डाल दी। दोनों भाई अग्निकांड के कुछ घंटे बाद ही भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। अब गोवा पुलिस इंटरपोल की मदद से लूथरा बंधुओं को वापस लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अब तक की जांच में क्या सामने आया?
नाइट क्लब में आग देर रात करीब 11:45 बजे लगी।
शुरुआती जांच में सिलेंडर विस्फोट को वजह बताया गया, लेकिन चश्मदीदों के अनुसार आग इलेक्ट्रिक पटाखों से भी भड़की हो सकती है।
25 मृतकों में 20 क्लब के स्टाफ और पांच पर्यटक शामिल थे, जो आखिरी में बाहर निकल पाए।
कार्रवाई और अब तक की गिरफ्तारी
गोवा पुलिस ने घटना के बाद कई अहम लोगों को गिरफ्तार किया है:
मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक
महाप्रबंधक विवेक सिंह
बार प्रबंधक राजीव सिंहानिया
गेट प्रबंधक रियांशु ठाकुर
दिल्ली से गिरफ्तार कर्मचारी भरत कोहली
क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा के साथ-साथ अन्य आयोजकों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
सरकारी कार्रवाई
घटना के बाद गोवा सरकार ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें 2023 में क्लब को अनुमति दिलाने में भूमिका निभाने वाले पंचायत निदेशक भी शामिल हैं। सरकार ने दक्षिण गोवा के कलेक्टर, दमकल-आपात सेवा उप निदेशक, और फॉरेंसिक लैब निदेशक की एक समिति बनाकर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
इसे भी पढ़ें : कृषि मंत्री ने एफपीओ की समीक्षा बैठक में सख्ती दिखाई, बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही पर चेतावनी
➤ You May Also Like






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































