Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया सड़क हादसा: पशु तस्करी में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक सवार दोनों युवकों की गई थी जान

Published on: December 21, 2025
Deoria Road Accident Animal smuggling
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में 10 दिसंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया था।
घटना 10 दिसंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। मझौलीराज क्षेत्र के चौबे टोला निवासी सौरभ चौबे अपने दोस्त आशुतोष पांडेय के साथ बाइक से सलेमपुर जा रहे थे। जैसे ही वे भंगड़ा भवानी चौराहा के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ चौबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशुतोष पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल आशुतोष को पहले देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। करीब एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद गुरुवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि हादसा करने वाला वाहन पशु तस्करी में शामिल था। विवेचना के दौरान मो. दिलशाद (पुत्र मो. नसीम) और साहिल अली (पुत्र कौसर अली), निवासी खगौरा, थाना धनौती, जिला सीवान (बिहार) के नाम सामने आए। मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर पुलिस ने शनिवार देर शाम नदावर पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो वाहन, रस्सी, नेवार, चाकू, मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड की छायाप्रति और नकदी बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि यह हादसा पशु तस्करी के दौरान हुआ, जिसमें दो निर्दोष युवकों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पशु तस्करी पर और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में प्रेम विवाह के चार महीने बाद डीएलएड छात्रा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply