द देवरिया न्यूज़ : भाटपार रानी श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जो कुछ ही समय पहले लंबी सजा पूरी कर जेल से बाहर आया था। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब ग्राम गंगौली के पास भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर यह दुर्घटना हुई।
हाल ही में जेल से लौटा था मृतक
मृतक की पहचान राम कैलाश कुशवाहा निवासी बलिवन खास के रूप में हुई है। वर्ष 1995 में हुए एक दोहरे हत्याकांड में वह 41 अन्य आरोपियों के साथ बनारस जेल में बंद था और हाल ही में सजा पूरी कर घर लौटा था।
हादसे का विवरण
बताया जा रहा है कि राम कैलाश बाइक से भवानी छापर से अपने गांव लौट रहे थे, जब किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को भाटपार रानी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच जारी, साजिश की आशंका
थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि यह हादसा किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इसे भी पढ़े : देवरिया मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा टला, जर्जर ओपीडी की छत का हिस्सा गिरा
➤ You May Also Like

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया: सड़क हादसे में सजायाफ्ता पूर्व कैदी की मौत, साजिश की आशंका”