द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जनपद के पथरदेवा विकासखंड अंतर्गत बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अंबिका कुशवाहा (65), पुत्र लालचंद, अपने घर के पूरब स्थित धान के खेत में यूरिया खाद का छिड़काव कर रहे थे। खेत में पानी नहीं था, लेकिन इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके दाहिने पैर की उंगली में काट लिया।
सांप के डसने के कुछ ही समय बाद अंबिका कुशवाहा की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उन्हें चक्कर आने लगे और कमजोरी महसूस होने लगी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन, दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पत्नी सिंगारी देवी, पुत्र राधेश्याम कुशवाहा, बहू सभा कुंवर सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में भी शोक का माहौल है।
इसे भी पढ़े : देवरिया जिला जेल में रक्षाबंधन: बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधी राखी, छलक पड़े भावनाएं
➤ You May Also Like

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया: खेत में काम करते समय सांप ने डसा, 65 वर्षीय किसान की मौत”