Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: दीनदयाल उपाध्याय पार्क से 4 लाख की सागौन लकड़ी चोरी, तीन सप्ताह बाद भी FIR नहीं

Published on: November 8, 2025
Deoria Deendayal Upadhyay Park
द देवरिया न्यूज़,देवरिया: शहर की न्यू कॉलोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से लगभग चार लाख रुपये मूल्य की सागौन की लकड़ी चोरी हो गई है। अज्ञात चोर पार्क में गिरे कुल आठ सागौन के पेड़ रातों-रात काटकर ले गए। घटना को हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

तेज आंधी में गिरे थे आठ पेड़, कई दिन पड़े रहे पार्क में

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 25 दिन पहले तेज आंधी और बारिश में पार्क के आठ बड़े सागौन पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए थे। सागौन की लकड़ी की बाजार कीमत प्रति पेड़ 50–70 हजार रुपये बताई जाती है। इस आधार पर चोरी हुई लकड़ी का कुल मूल्य करीब 4 लाख रुपये आंका गया है। नागरिकों का आरोप है कि गिरने के बाद कई दिनों तक पेड़ जैसे-तैसे पार्क में ही पड़े रहे, लेकिन नगर पालिका या वन विभाग ने लकड़ी को सुरक्षित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर लकड़ी माफिया सक्रिय हो गए और रातों-रात मोटी लकड़ियाँ काटकर ट्रॉलियों में भरकर ले गए।

नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही उजागर

नगर पालिका की आंतरिक जांच में कई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।
इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने—
दो माली,
एक चौकीदार,
और एक सफाई नायक
का तबादला पार्क से अन्य स्थानों पर कर दिया है।
नगर पालिका ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, मिलीभगत का संदेह

पार्क के आसपास रहने वाले लोगों के बीच इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी चोरी बिना मिलीभगत के संभव नहीं। स्थानीय निवासी अमित मिश्रा ने सवाल पूछा: “पार्क के गेट पर चौकीदार तैनात रहता है, फिर इतने बड़े पैमाने पर चोरी कैसे हो गई?” पूर्व सभासद अनूप पांडेय ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को शुरू से ही सूचना दे दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें : PoK में फिर भड़का जनआक्रोश: जेनरेशन-Z शिक्षा सुधारों के खिलाफ सड़कों पर, सेना की तैनाती बढ़ी; गोलीबारी से गहराया तनाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply