द देवरिया न्यूज़,देवरिया : पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरदेवा सब्जी मंडी स्थित बूथ संख्या 269 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ‘मन की बात’ को केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक मंच बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और समाज सेवा से जुड़े प्रेरक विचारों का संदेश मिलता है, जो आम लोगों को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।
इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें जिला महामंत्री श्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा श्री जिप्पु शाही, जिला पंचायत सदस्य श्री सुजीत प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष पथरदेवा श्री क्रांति सिंह,राणा प्रताप सिंह,श्री विंध्याचल मद्धेशिया, श्री मदन मोहन गुप्ता, श्री रविंद्र मद्धेशिया, श्री अवनीश पाठक, मंडल महामंत्री श्री विवेक दत्त राय, बूथ अध्यक्ष श्री पिंटू सिंह और श्री भीम यादव शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जनहित में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
इसे भी पढ़ें : देवरिया में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़: तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
➤ You May Also Like






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































