द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 25 अगस्त की रात की है, जब पीड़िता अपनी मौसी के घर जाने के लिए शाम 8 बजे निकली थी। रास्ते में गढ़वा मिश्र गांव निवासी टिंकू यादव और धनौती राय के सतीश यादव ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। दोनों उसे सुनसान इलाके में स्थित एक मकान में ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया।
घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा और रिपोर्ट की पुष्टि के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सीएचसी सलेमपुर में मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है
इसे भी पढ़े : देवरिया: 19 वर्षीय युवती के कथित धर्म परिवर्तन का मामला, छह लोगों पर एफआईआर
➤ You May Also Like




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































