Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लखनऊ में सीएम आवास के पास युवक ने खाया जहर, पुलिस ने तत्काल पहुंचाकर बचाई जान

Published on: September 12, 2025
CM residence in Lucknow
द देवरिया न्यूज़ , लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास से महज 100 कदम की दूरी पर शुक्रवार को एक युवक द्वारा ज़हर खा लेने की घटना से हड़कंप मच गया। युवक ने लामार्ट्स चौराहे पर पहुंचते ही ज़हरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान अजय कुमार, निवासी कोतवाली क्षेत्र, बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बिजली विभाग की लापरवाही से था परेशान
पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि वह बिजली विभाग की अनदेखी और रिश्वतखोरी से परेशान है। अजय ने 2014 में एक आटा चक्की शुरू की थी। कुछ महीने पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया, जिसकी शिकायत कई बार विभाग में की गई। हालांकि नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, लेकिन वह भी सिर्फ एक घंटे ही चला। दुबारा ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अजय का आरोप है कि अधिकारियों ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए 70% खर्चा मांग लिया। विभाग द्वारा दिए गए एस्टीमेट में उसे बताया गया कि जब तक वह यह राशि नहीं देगा, ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जाएगा।
सीएम से मिलने लखनऊ आया था
बिजली विभाग की इस रवैये से आहत होकर अजय शुक्रवार सुबह सीएम जनता दरबार में अपनी शिकायत दर्ज कराने के उद्देश्य से लखनऊ आया था। लेकिन लामार्ट्स चौराहे के पास उसने कथित रूप से ज़हर खा लिया और खुद पुलिसकर्मियों को इस बात की जानकारी दी। मौके पर मौजूद QRT टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल अजय की स्थिति नाजुक है और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े : देवरिया की सृष्टि सिंह बनीं सेना में लेफ्टिनेंट, गांव और जिले का नाम किया रोशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply