द देवरिया न्यूज़ : बॉलीवुड के लेजेंडरी सुपरस्टार धर्मेंद्र को 24 नवंबर को दुनिया ने अंतिम विदाई दी। 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले उनका मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके जाने से लाखों प्रशंसकों के दिलों में खालीपन आ गया, वहीं परिवार भी इस गहरे सदमे से उभर नहीं पा रहा है।
धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद फिल्ममेकर हमाद अल रियामी ने उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस निजी मुलाकात का भावुक अनुभव साझा किया।
हमाद ने बताया कि उन्होंने 30 सितंबर को आखिरी बार धर्मेंद्र से उनके जुहू वाले घर पर मुलाकात की थी। अब इन यादों के बीच जब वे हेमा मालिनी से मिले, तो उनका भावनात्मक दर्द साफ झलक रहा था।
“उनके चेहरे पर टूटा हुआ भाव था…”
इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्ममेकर ने लिखा—
“धर्मेंद्र जी के निधन के तीसरे दिन मैं हेमा मालिनी जी से मिलने गया। यह हमारी पहली आमने-सामने मुलाकात थी। उनके चेहरे पर गहरा दुख और टूटन साफ दिख रही थी, जिसे वह छिपाने की बहुत कोशिश कर रही थीं।”
हेमा मालिनी का दर्द—‘काश मैं उस दिन फार्महाउस पर होती…’
हमाद ने बताया कि बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने भावुक होकर कहा—
“काश मैं उसी दिन फार्म पर होती, जिस दिन मैं दो महीने पहले धर्मेंद्र जी के साथ थी… शायद मैं उन्हें एक बार फिर देख पाती।”
उन्होंने यह भी बताया कि वह अक्सर धर्मेंद्र से कहती थीं—
“अपनी खूबसूरत कविताएँ प्रकाशित क्यों नहीं करते?”
जिस पर धर्मेंद्र मुस्कुराकर कहते—
“अभी नहीं… पहले कुछ कविताएँ पूरी कर लूँ।”
लेकिन किस्मत ने उन्हें वक़्त नहीं दिया।
“अब अजनबी आएंगे… किताबें लिखेंगे” — हेमा मालिनी
हमाद अल रियामी ने बताया कि हेमा मालिनी ने दर्द भरे स्वर में कहा—
“अब अजनबी आएंगे… वे इसके बारे में लिखेंगे, किताबें लिखेंगे।”
उनके शब्दों ने उनके भीतर चल रहे संघर्ष, अकेलेपन और अपूरणीय क्षति को बयां कर दिया।
इसे भी पढ़ें : 1994 में लॉन्च हुई हीरो स्प्लेंडर आज भी नंबर-1, अक्टूबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल बनी
➤ You May Also Like






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































