Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भानवी सिंह को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने मानहानि मामले की आपराधिक कार्रवाई पर लगाई अंतरिम रोक

Published on: December 15, 2025
Big relief to Bhanvi Singh

द देवरिया न्यूज़,लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से जुड़े मामले में चल रही आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की एकल पीठ ने भानवी सिंह की याचिका पर पारित किया।

सुनवाई के दौरान याची की ओर से अदालत को बताया गया कि राजा भैया ने परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दाखिल किया है, जिसमें भानवी सिंह ने अपना लिखित पक्ष रखा था। इसी लिखित जवाब को एक टीवी चैनल द्वारा प्रसारित किया गया, जिसके बाद साध्वी सिंह ने भानवी सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि फैमिली कोर्ट अधिनियम और हिंदू विवाह अधिनियम में स्पष्ट प्रावधान है कि परिवार न्यायालय में लंबित मामलों की कार्यवाही का प्रकाशन या प्रसारण नहीं किया जा सकता। याची के अधिवक्ता ने यह भी तर्क दिया कि इस तरह के आरोपों में एफआईआर नहीं, बल्कि परिवाद के जरिए कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

अदालत ने यह भी कहा कि मामला दो बहनों के बीच का है, ऐसे में सुलह-समझौते की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक पूरे मामले में आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है।


इसे भी पढ़ें : 30 साल बाद देवरिया में विश्व भोजपुरी सम्मेलन, मनोज तिवारी ने किया उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply