Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अखिलेश यादव ने की उमर अंसारी से मुलाकात, नवदंपति को दी निकाह की मुबारकबाद

Published on: November 20, 2025
Akhilesh Yadav did Omar Ansari
द देवरिया न्यूज़/गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को दिल्ली में दिवंगत विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी और उनकी पत्नी फातिमा से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश ने नवदंपति को निकाह की बधाई दी और उनके साथ केक भी काटा। मुलाकात की तस्वीरें अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा कीं।

बताया गया कि 17 नवंबर को दिल्ली में उमर अंसारी के रिसेप्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें समाजवादी पार्टी के कई सांसद और विधायक मौजूद रहे। हालांकि अखिलेश यादव उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे, क्योंकि वे उस दिन बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। मंगलवार को हुई इस मुलाकात में अंसारी परिवार के सभी प्रमुख सदस्य शामिल थे।

कार्यक्रम में मऊ सदर से सपा विधायक और उमर के बड़े भाई अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निकहत अंसारी के साथ उपस्थित रहे। गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, सिगबतुल्लाह अंसारी और मोहम्मदाबाद से सपा विधायक सुहेब अंसारी भी मौजूद रहे।

17 नवंबर को हुए रिसेप्शन में कई राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए थे। इनमें पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, सपा नेता धर्मेंद्र यादव, सांसद इकरा हसन, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, बसपा सांसद प्रिया सरोज, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहबुद्दीन शामिल थे। साथ ही बलिया से सपा के सिंबल पर निर्वाचित सांसद सनातन पांडेय भी उपस्थित रहे।

निकाह के दौरान उमर ने अपने दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी को याद किया और अपनी पत्नी फातिमा को उनके पिता की तस्वीर दिखाते हुए भावुक हो उठे। फातिमा गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के प्रतिष्ठित कारोबारी मलिक मियां की नातिन हैं।

गौरतलब है कि उमर अंसारी इसी साल 30 अक्टूबर को कासगंज जेल से रिहा हुए थे। उन पर अपनी मां अफशां अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें 3 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply