Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ससुराल पहुंचने के 20 मिनट बाद दुल्हन ने साथ रहने से किया इनकार, पंचायत में हुआ अलगाव

Published on: November 29, 2025
20 minutes after reaching in-laws' house

द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में एक नई-नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचने के मात्र 20 मिनट बाद ही पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। उसने यह फैसला घर के आंगन में परिवार और रिश्तेदारों के सामने सुनाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद महिलाएं और परिजन दंग रह गए। शुरुआत में किसी को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। लोगों ने जब कारण पूछा तो दुल्हन ने दोबारा वही बात दोहराई कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। ससुराल वालों ने उसे काफी समझाया और कारण जानने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही।

इसके बाद लड़के वालों ने दुल्हन के परिवार को बुलाया। गांव में दोनों पक्षों के बीच करीब पांच घंटे पंचायत चली। सभी ने समझाने की कोशिश की, पर दुल्हन ने एक नहीं सुनी। अंत में पंचायत के सामने लिखा-पढ़ी कर दोनों पक्षों ने अलग होने का निर्णय ले लिया। दूल्हे ने दहेज में मिले सभी सामान भी लौटा दिए। इसके बाद दुल्हन सुहागरात से पहले ही मायके लौट गई।


छह महीने पहले हुई थी शादी तय

देवरिया के भलुआनी निवासी हर्ष चंद्र मद्धेशिया के बेटे विशाल की शादी छह महीने पहले सलेमपुर की पूजा मद्धेशिया से तय हुई थी। 25 नवंबर की शाम विशाल बारात लेकर सलेमपुर पहुंचा। द्वारपूजा, जयमाल और सभी रस्में धूमधाम से पूरी हुईं।


ससुराल में 20 मिनट रहने के बाद बदला फैसला

26 नवंबर को पूजा की विदाई हुई और वह भलुआनी ससुराल पहुंची। स्वागत रस्में पूरी कर वह अपने कमरे में गई, लेकिन करीब 20 मिनट बाद ही वह बाहर निकली और पति विशाल से कह दिया कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।

परिजनों ने कारण पूछा, पर पूजा ने कोई वजह नहीं बताई, और अपने मायके वालों को बुलाने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद उसके माता-पिता और भाई ससुराल पहुंचे और समझाने की कोशिश की, लेकिन पूजा नहीं मानी।


पंचायत में हुआ फैसला, लिखा-पढ़ी के बाद अलग हुए दोनों

विशाल के पिता ने गांव में पंचायत बुलवाई, जो दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चली। समाधान नहीं निकलने पर दोनों ने पंचायत के सामने लिखित रूप से अलग होने का निर्णय लिया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को मिले सामान वापस करने पर भी सहमति जताई। शाम 6 बजे पूजा अपने भाई के साथ मायके लौट गई।


दूल्हे का दर्द—‘पहले बता देती तो शादी ही नहीं करता’

विशाल ने कहा कि शादी तय होने के बाद कभी ऐसा संकेत नहीं मिला कि पूजा शादी नहीं करना चाहती। रस्में धूमधाम से हुईं और घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक उसके फैसले ने दोनों परिवारों की इज्जत मिट्टी में मिला दी।

उसने बताया कि उसने कई बार कारण पूछा, लेकिन पूजा ने कुछ भी बताने से इनकार किया और मायके लौटने की जिद पर अड़ी रही। “जब लड़की ही नहीं रहना चाहती तो हम क्या कर सकते हैं,” उसने कहा।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं स्थगित,शिक्षकों की SIR ड्यूटी के चलते नया शेड्यूल जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply