द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर बना हुआ है। बीते कई दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी सेंटर और नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के स्कूल बंद हैं। इसके साथ ही प्रदूषण कम करने के लिए GRAP-IV की सख्त पाबंदियां भी लागू कर दी गई हैं। ऐसे हालात में छात्र और अभिभावक अब विंटर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां कब से शुरू होंगी।
क्या 25 दिसंबर से शुरू होगा विंटर वेकेशन?
नहीं। सोशल मीडिया और कुछ जगहों पर यह चर्चा चल रही है कि दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से शुरू हो सकती हैं, लेकिन यह सही नहीं है।
दरअसल 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होती है और इसके बाद वीकेंड पड़ता है, इसलिए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि, शिक्षा विभाग ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
दिल्ली स्कूलों में विंटर वेकेशन कब से होगा?
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी आधिकारिक एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार—
विंटर वेकेशन की शुरुआत: 1 जनवरी 2026
विंटर वेकेशन का समापन: 15 जनवरी 2026
यानी दिल्ली के सभी स्कूल 15 दिनों तक बंद रहेंगे।
किन स्कूलों पर लागू होगा विंटर वेकेशन?
यह छुट्टियां दिल्ली के सभी
सरकारी
निजी
सहायता प्राप्त
गैर-सहायता प्राप्त
स्कूलों में सभी कक्षाओं के लिए लागू होंगी।
क्या छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव संभव है?
हां। यदि वायु प्रदूषण, कड़ाके की ठंड या शीतलहर की स्थिति ज्यादा गंभीर होती है, तो विंटर वेकेशन की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।
छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे—
दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें
अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में रहें
प्रदूषण से निपटने के लिए स्कूलों में लगाए जाएंगे एयर प्यूरीफायर
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्राइमरी स्कूलों के दोबारा खुलने से पहले—
10,000 एयर प्यूरीफायर स्कूलों में लगाए जाएंगे
ज्यादा प्रदूषण वाले इलाकों के स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी
सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सुरक्षित वातावरण भी मिल सके।
इसे भी पढ़ें : ईडी का बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक विजय मिश्रा और पूर्व एमएलसी राम लली मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































