Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी बजट सत्र के पहले दिन हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा-कांग्रेस का विरोध, सदन में गरमाई राजनीति

Published on: February 10, 2026
Uproar on the first day of UP budget session
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र 2026-27 की शुरुआत सोमवार को हंगामेदार माहौल में हुई। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में जमकर नारेबाजी की, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। विपक्ष के लगातार विरोध से नाराज राज्यपाल ने कड़ी टिप्पणी भी की।
राज्यपाल ने कहा, “आप लोगों के समय में यह जीरो था, जीरो। पिछले पांच-सात सालों से आप लोग सिर्फ हंगामा कर रहे हैं और आगे भी आपका जीरो ही रहने वाला है।” राज्यपाल के इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष की ओर से ठहाके और मेज थपथपाने की आवाजें गूंजने लगीं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जोर-जोर से हंसते नजर आए, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्री और भाजपा विधायक भी प्रतिक्रिया देते दिखे।
दरअसल, अभिभाषण के दौरान राज्यपाल यूपी सरकार की उपलब्धियां गिना रही थीं, जिस पर सपा और कांग्रेस के विधायक विरोध में खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। सपा विधायक जाहिद बेग नारे लिखी तख्तियां लेकर सदन में पहुंचे और लगातार प्रदर्शन करते रहे।
बजट सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। सपा और कांग्रेस ने एसआईआर में फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग को लेकर सदन के बाहर और अंदर दोनों जगह प्रदर्शन किया।
सपा विधायकों ने विधानसभा में वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर कथित तोड़फोड़, एसआईआर, किसानों की बदहाली, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। पहले ही दिन के हंगामे से साफ हो गया कि इस बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव तेज रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें : भारत की सेमीकंडक्टर छलांग: देश में डिजाइन हुई 2nm चिप, टेक्नोलॉजी में नया मील का पत्थर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply