द देवरिया न्यूज़,लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन प्रस्तावक स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही मंत्री सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, दारा सिंह चौहान, ए.के. शर्मा, कमलेश पासवान और राज्यमंत्री असीम अरुण भी मौजूद रहे।
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































