Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

Published on: February 10, 2026
Sharad Pawar's health deteriorated
द देवरिया न्यूज़,पुणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 83 वर्षीय शरद पवार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया।
सूत्रों के अनुसार, 28 जनवरी को भतीजे अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद शरद पवार बारामती में ही मौजूद थे। अंतिम संस्कार और उससे जुड़े कार्यक्रमों के बाद भी वे पारिवारिक बैठकों और जरूरी गतिविधियों में सक्रिय रहे, लेकिन लगातार खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें पुणे लाया गया।

हेल्थ चेकअप के बाद लिया गया फैसला

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह बारामती स्थित गोविंदबाग में शरद पवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पुणे में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद दोपहर में उन्हें पुणे ले जाया गया। एहतियात के तौर पर उनकी गाड़ी के साथ कार्डियक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस भी मौजूद रही।
परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि शरद पवार को लगातार खांसी और बलगम की शिकायत है, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यात्रा के दौरान वे सुरक्षा मास्क पहने हुए एक अलग वाहन में सवार थे, जबकि मेडिकल टीम पूरी तरह सतर्क थी।

बजट सत्र में नहीं पहुंचे दिल्ली

अजित पवार की मृत्यु के बाद शरद पवार बारामती में ही रहे और संसद के बजट सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली नहीं गए। उनकी जगह बेटी और सांसद सुप्रिया सुले बारामती से रवाना हुई थीं। इस दौरान शरद पवार ने अजित पवार के स्मारक से जुड़े निर्णय को लेकर विद्या प्रतिष्ठान में एक अहम बैठक भी की थी। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी सेहत पर करीबी नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : FIR के बाद समझौता कब करवा सकता है केस रद्द? जानिए कानून क्या कहता है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply