द देवरिया न्यूज़ : श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बनकटा थाना क्षेत्र के जगनचक तिराहे पर हुई। जानकारी के अनुसार, रतसिया कोठी निवासी गोविंद शर्मा अपने बेटे अनुज को बाइक पर बैठाकर आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए सोहनपुर जा रहे थे। इसी दौरान जगनचक तिराहे पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में कक्षा दो में पढ़ने वाले अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गोविंद शर्मा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अनुज दो भाइयों में बड़ा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की मां पार्वती देवी और अन्य परिजन बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
अनुज के दादा बृजराज शर्मा ने बनकटा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी है। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़े : देवरिया पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता, 156 गुमशुदा मोबाइल बरामद
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया में सड़क हादसे में मासूम की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल”