द देवरिया न्यूज़ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान को लेकर विपक्षी पार्टियों ने कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद को सरकारी खर्च पर बनवाना चाहते थे। विपक्ष का आरोप है कि ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा के पास आयोजित ‘एकता मार्च’ में कहा था कि “नेहरू बाबरी मस्जिद को सरकारी पैसों से बनवाना चाहते थे, और इसका विरोध सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था।”
कांग्रेस नेताओं का पलटवार
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,
“यह सब असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। हर दिन नए-नए विवाद खड़े किए जाते हैं ताकि जनता की असल समस्याओं पर चर्चा न हो।”
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने टिप्पणी की,
“रक्षा मंत्री को इतिहास तोड़-मरोड़ने के बजाय देश की रणनीतिक चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए।”
इमरान मसूद ने कहा,
“अगर ऐसा कोई तथ्य है तो दस्तावेज़ के साथ सामने लाएं, सिर्फ बयान देने से कोई मान नहीं लेगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि एक ऐतिहासिक दस्तावेज़ में यह स्पष्ट है कि सरदार पटेल ने नेहरू के नेतृत्व में आरएसएस पर प्रतिबंध की कार्रवाई की थी।
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने आरोप लगाया,
“भाजपा सरकार का काम पुरानी बातें और विवाद उठाना रह गया है। नेहरू अब नहीं हैं, इसलिए उन पर आरोप लगाना आसान है।”
अन्य विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा,
“रक्षा मंत्री जैसे वरिष्ठ नेता को सेना और सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।”
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने मांग की,
“या तो राजनाथ सिंह सबूत पेश करें या माफी मांगकर इस्तीफा दें। इस तरह के बयान उचित नहीं हैं।”
शरद पवार गुट की सांसद फौजिया खान ने कहा,
“मस्जिद के लिए पैसा ईमानदारी से जुटना चाहिए। सरकारी धन से मस्जिद बनवाने का विचार ही गलत है।”
इसे भी पढ़ें : विजय माल्या का बड़ा आरोप: सरकार और बैंकों पर गलत आंकड़े पेश करने का दावा, स्वतंत्र जांच की मांग
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































