द देवरिया न्यूज़ : दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के करोल बाग पुलिस स्टेशन ने ऑपरेशन ‘साइबरहॉक’ के तहत गैर-कानूनी मोबाइल फोन बनाने वाली यूनिट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, करोल बाग थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से अवैध मोबाइल गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को करोल बाग के बीडनपुरा, गली नंबर 22 स्थित एक बिल्डिंग में चल रही अवैध मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और आईएमईआई बदलने की यूनिट की पुख्ता जानकारी मिली।
छापेमारी में पुलिस ने 1826 मोबाइल फोन (कीपैड और स्मार्टफोन), आईएमईआई बदलने में इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप, WriteIMEI 2.0 सॉफ्टवेयर, आईएमईआई स्कैनर, हजारों मोबाइल पार्ट्स और बड़ी संख्या में प्रिंटेड आईएमईआई लेबल बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी
अशोक कुमार (45 वर्ष) – यूनिट का मालिक, निवासी ककरोला, दिल्ली
रामनारायण (36 वर्ष) – निवासी तिलक नगर, दिल्ली
धर्मेंद्र कुमार (35 वर्ष) – निवासी मोती नगर, दिल्ली
दीपांशु (25 वर्ष) – निवासी मंडावली, दिल्ली
दीपक (19 वर्ष) – निवासी ओल्ड महावीर नगर, दिल्ली
इसे भी पढ़ें : नेहा सिंह राठौर को तलाश रही वाराणसी पुलिस:टीम लखनऊ पहुंची तो फ्लैट पर ताला मिला; 500 से अधिक शिकायतें
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































