द देवरिया न्यूज़ : मोस्ट वांटेड अपराधी नोनी राणा को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने उसे नियाग्रा बॉर्डर इलाके से उस वक्त हिरासत में लिया, जब वह अमेरिका से कनाडा भागने की कोशिश कर रहा था। बॉर्डर पर सुरक्षा जांच के दौरान ही उसे पकड़ लिया गया।
नोनी राणा मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई बताया जा रहा है। भारतीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में थीं। गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया और प्रत्यर्पण पर कार्रवाई तेज हो गई है।
अनमोल बिश्नोई को भी अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था
नोनी राणा की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है जब कुछ दिन पहले ही लॉरेंस बिश्नोई के भाई और कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। भारत पहुंचते ही उसे एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश होने के बाद उसे 11 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। एनआईए के अनुसार, अनमोल अमेरिका में बैठकर भारत में आतंकी सिंडिकेट संचालित कर रहा था। एजेंसी ने पंजाब पुलिस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़वाया।
फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भागा था अनमोल
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 2022 में खुलासा किया था कि अनमोल फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार हुआ था। वह केन्या और अन्य देशों में रहते हुए अंततः अमेरिका पहुंच गया। उस पर कई बड़े मामलों में आरोप हैं, जिनमें शामिल हैं:
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला (2023)
बड़े गैंगस्टर नेटवर्क पर शिकंजा
नोनी राणा की गिरफ्तारी को भारतीय एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देख रही हैं। माना जा रहा है कि उसके मार्फत कई देशों में फैले अंडरवर्ल्ड नेटवर्क और फंडिंग का खुलासा हो सकता है। एजेंसियां अब प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत लाने की तैयारी में जुट गई हैं।
इसे भी पढ़ें : कोलकाता टेस्ट में हार के बाद सुनील गावस्कर का गंभीर को संदेश: “घमंड ड्रेसिंग रूम के बाहर ही छोड़ें”
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































