द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने लव जिहाद के एक मामले को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर्णा यादव ने स्पष्ट किया कि पूरा मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में है और वे स्वयं सीएम को पूरे प्रकरण की जानकारी दे चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक पर एक महिला द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और लव जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग में दर्ज कराई है। अपर्णा यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता फिलहाल डरी हुई है और सुरक्षा की दृष्टि से महिला आयोग के पास पहुंची है। मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक के साथ-साथ इस कथित मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आरोपित डॉक्टर की पहले भी शादी हो चुकी है और उस मामले में भी एक हिंदू महिला के धर्म परिवर्तन का आरोप सामने आया था। वर्तमान पीड़िता पर भी इसी तरह का दबाव बनाए जाने की बात कही जा रही है। अपर्णा यादव ने जानकारी दी कि इस पूरे प्रकरण की शिकायत केजीएमयू के प्रॉक्टर से भी की गई है और सभी पहलुओं की जांच के बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : देवरिया में दरोगा की टोपी पहनकर रौब जमाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































