द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। पथरदेवा विकास खंड के बघौचघाट बजरहा में अखंड भारत सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ‘भारत एक खोज युवा सम्मान ज्ञान प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और रोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। वहीं, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को अंग वस्त्र देकर सम्मान प्रदान किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल, कॉपी-कलम और प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र सत्यम यादव को साइकिल, द्वितीय स्थान पर रहे अभय सिंह को मेडल और पंखा, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सोनी गौड़ सहित अन्य प्रतिभागियों को ‘मेरी पहली पुस्तक’, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता परवेज आलम (पूर्व प्रत्याशी, पथरदेवा) ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। इससे छात्रों में शिक्षा और सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सफ़ीउल्लाह अंसारी ने किया, जबकि आयोजक बलिंद्र कुशवाहा ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शाहनवाज शेख़ , आजाद अंसारी , विजय कुशवाहा , हामिद वारसी व ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजक बलिंद्र सिंह कुशवाहा को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इसे भी पढ़ें : देवरिया मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी में मिला शव: जांच में तीन स्वास्थ्यकर्मी रडार पर, मुंबई से लेकर देवरिया तक पुलिस जोड़ रही कड़ियां
➤ You May Also Like
























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































